नवीनतम
21 जून को महर्षि संस्थान में योग दिवस का आयोजन
भोपाल [ महामीडिया] अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को महर्षि महेश योगी संस्थान में भी बड़े उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का शु भारंभ महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी 21 जून को प्रातः 10:30 बजे नर्मदापुरम मार्ग स्थित महर्षि स्कूल के मंगलम भवन में करेंगे । कार्यक्रम का आयोजन परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के दैवीय आशीर्वाद से महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह एवं महर्षि विश्व शांति आंदोलन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जाएगा ।जो श्रद्धालु भौतिक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के संदर्भ में और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबरों 9425008470 एवं 9893700746 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षक गण शामिल होंगे।