सितंबर से पुराने स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सप्प

सितंबर से पुराने स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सप्प

भोपाल [ महामीडिया] 

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प जल्द ही कुछ पुराने स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगी। कंपनी सितंबर 2026 से उन डिवाइस को सपोर्ट नहीं करेगी जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिन फोन में Android 5.0 और Android 5.1 चल रहा है उनमें  व्हाट्सप्प  उपयोग नहीं किया जा सकेगा। अभी तक ऐप Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करती है लेकिन अब कंपनी इसे बदलने जा रही है। नए नियम के तहत सिर्फ Android 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन वाले फोन पर ही काम करेगी । ऐसे फीचर्स पुराने फोन पर सही से काम नहीं कर पाते इसलिए सपोर्ट खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इस बदलाव का असर भारत समेत उन देशों में ज्यादा दिख सकता है जहां अभी भी बड़ी संख्या में लोग पुराने स्मार्टफोन उपयोग कर रहे हैं इनमें ब्राजील, पाकिस्तान और अफ्रीका के कुछ देश शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें