भोपाल में पांच हजार अंकसूचियों में गड़बड़ी की वजह से हड़कंप
भोपाल [ महा मीडिया] बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में पिछले तीन महीनों में मार्कशीट को लेकर पांच हजार से ज्यादा शिकायतें आई हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 350 कॉलेजों के तीन लाख विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं लेकिन प्रशासन और आउटसोर्स एजेंसी गंभीर नहीं है। परीक्षा देने के बाद भी मार्कशीट में अबसेंट दिखा दिया जा रहा है। अंकों में हेरफेर गलत विषय दर्ज करना आम हो गया है।आउटसोर्स एजेंसी की लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर है। मार्कशीट में गड़बड़ी से प्रवेश, छात्रवृत्ति और नौकरी के मौके तक प्रभावित हो रहे हैं।