यूरोप में डीजल की भारी कमी

यूरोप में डीजल की भारी कमी

भोपाल [ महा मीडिया] रूस के निर्यात पर रोक के कारण यूरोप में डीजल की भारी कमी हो गयी है । अमेरिका-ईरान युद्ध और रूस के निर्यात प्रतिबंध की वजह से दुनिया के कई हिस्सों में डीजल की उपलब्धता पर दबाव बना हुआ है। यूरोप में डीजल का स्टॉक 2014 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से खाड़ी देशों से यूरोप को होने वाली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। इसका असर यह हुआ कि यूरोप में डीजल का मुनाफा बढ़कर रिकॉर्ड 74 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए Reliance ने जुलाई में अपने जामनगर रिफाइनरी से करीब 40 लाख से 50 लाख बैरल डीजल यूरोप भेजा था जो पिछले 10 महीनों का सबसे ज्यादा निर्यात है।

सम्बंधित ख़बरें