नेपाल में भारतीय पर्यटकों की जगह अमेरिकी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
भोपाल [ महा मीडिया] लंबे समय से नेपाल में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक भारत से पहुंचते रहे हैं लेकिन अक्टूबर 2026 में अमेरिका ने भारत को पीछे छोड़ दिया। नेपाल के इतिहास में पहली बार अमेरिका सबसे ज्यादा पर्यटक भेजने वाला देश बना है। अक्टूबर में अमेरिका से 17,437 पर्यटक नेपाल पहुंचे। वहीं भारत से 12,097 पर्यटक आए। पिछले साल अक्टूबर में 17,298 भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे थे। इस बार भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में करीब 30% की गिरावट आई है। चीन से 11,695 पर्यटक पहुंचे और वह तीसरे स्थान पर रहा।नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या घटने की एक बड़ी वजह अगस्त में आई बाढ़ और भूस्खलन को माना जा रहा है।