मर्चेंट डिस्काउंट रेट की डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया
भोपाल [ महामीडिया]
यूपीआई पेमेंट्स का उपयोग करने वाले व्यापारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) की डेडलाइन को 15 अक्टूबर से बढ़ाकर सीधा 1 जनवरी 2027 कर दिया गया है। इस निर्णय से उन छोटे-बड़े व्यापारियों को एक बड़ा सुकून मिला है जो डिजिटल पेमेंट पर संभावित चार्ज लगने की आशंका से चिंतित थे।पिछले कुछ समय से बाजार में लगातार इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि MDR लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। अब सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस प्रस्ताव को आधिकारिक तौर पर अनुमति दे दी गई है।