नवीनतम
टाटा डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक्स का घाटा लगातार बढ़ा
भोपाल [ महामीडिया] टाटा ग्रुप को अपने नए कारोबार से वित्तीय वर्ष 2026 में 25,000 करोड़ रुपये तक का घाटा हो सकता है जो अनुमानों से दो गुना अधिक है। ग्रुप के नए कारोबार में टाटा डिजिटल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल है। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में ही इन कंपनियों का घाटा 21,700 करोड़ रुपये पहुंच चुका है जो वित्तीय वर्ष 2025 में पूरे साल के लिए 16,550 करोड़ रुपये था। 2026 में नए कारोबार से 25,000 करोड़ रुपये तक का घाटा होने की बात कही गई है। शुरुआत में इसके 5,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वित्तीय वर्ष 2023 में इनका कुल घाटा 16,550 करोड़ रुपये था जो 2024 में 11,800 करोड़ रुपये रह गया था लेकिन 2025 में यह घाटा फिर बढ़ गया था ।