ताइवान की नयी छलाँग
भोपाल [ महामीडिया] ताइवान ने शेयर बाजार की मार्केट कैप के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयरों में आई भारी तेजी ने ताइवान को यह बढ़त दिलाई है।सोमवार तक ताइवान का मार्केट कैप करीब 415 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया जबकि भारत मार्केट कैप गिरकर करीब 413 लाख करोड़ रुपए रह गई है। अब दुनिया के टॉप-5 शेयर बाजारों में अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद ताइवान का नाम शामिल हो गया है। ताइवान दुनिया के सबसे उन्नत सेमीकंडक्टर (चिप्स) बनाता है। 'एआई बेसिक एक्ट' के लागू होने से ताइवान एआई गवर्नेंस और इनोवेशन में अग्रणी हो गया है।