म.प्र.में अब तक 49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हुयी

म.प्र.में अब तक 49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हुयी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में मानसून छाने के बाद खरीफ बुवाई में तेजी आई है। अब तक लगभग 49 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 32.4 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में फसलों की बुवाई 50.71 लाख हेक्टेयर में हुई थी। प्रमुख फसल सोयाबीन की बुवाई अब तक 26 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है I कुल बोआनी क्षेत्र का बड़ा हिस्सा सोयाबीन, मक्का और धान जैसी प्रमुख फसलों को कवर कर रहा है। इस वर्ष 150.45 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश को सोयाबीन का कटोरा कहा जाता है और यहाँ सोयाबीन मुख्य खरीफ फसलों में से एक है । इसके साथ ही मक्का, धान, उड़द और कपास की बोनी भी प्रमुख रूप से की जाती है ।

सम्बंधित ख़बरें