दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब चीन का शेनझेन शहर
भोपाल [ महा मीडिया] चीन के शेनझेन शहर में ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग की मीटिंग होनी है। 1970 के दशक तक शेनझेन मछुआरों का एक गांव था। 1979 में इसे शहर बनाया गया था। अगस्त 1980 में चीन का पहला स्पेशल इकोनॉमिक जोन घोषित हुआ। इसके बाद यहां उद्योग और कारोबार बढ़ा।आज शेनझेन ऊंची इमारतों और बड़ी कंपनियों वाला आधुनिक शहर बन चुका है। इसका विकास इतनी तेजी से हुआ कि यह अपने पड़ोसी हांगकांग से भी बड़ा शहर बन गया। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब है। हुआकियांगबेई मार्केट शेनझेन का सबसे प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार है जहां छोटे कंपोनेंट्स, सर्किट पार्ट्स, मोबाइल एक्सेसरीज और गैजेट्स का विशाल थोक व खुदरा कारोबार होता है। यहां Huawei, Tencent, ZTE और ड्रोन निर्माता DJI जैसी बड़ी कंपनियों के मुख्यालय या प्रमुख केंद्र स्थित हैं। सप्लाई चेन और कंपोनेंट्स की आसान उपलब्धता के कारण नए हार्डवेयर उत्पादों के डिजाइन, टेस्टिंग और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए यह शहर जाना जाता है।