एथनाल घोटाले में संचेती राइस मिल पर 44 लाख का जुर्माना
भोपाल [ महा मीडिया]
एथनाल के नाम पर चावल की हेराफेरी के मामले में भारतीय खाद्य निगम ने कहा है कि संचेती राइस मिल की जमा सुरक्षा राशि रोक दी गई है। चावल का आवंटन भी बंद कर दिया गया है। वहीं ब्याज सब्सिडी की राशि जारी नहीं करने के निर्देश भी नाबार्ड को दिए गए हैं। मध्य प्रदेश राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने संचेती राइस मिल को काली सूची में डालते हुए 44.12 लाख का जुर्माना लगाया है। मामला अभी जांच में है दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।