हुआंग विवाद के बाद एनवीडिया के बाजार मूल्य में 27 लाख करोड़ की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के जेन्सन हुआंग के दूसरे अफेयर के बारे में भी पता चला है। हुआंग का कंपनी की महिला अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ अफेयर था।किम्बर्ली सीधे जेन्सन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। जेन्सन इससे पहले चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की बात कबूल कर चुके हैं। एलिस पर चीनी जासूस होने का शक है।इस विवाद का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। कंपनी का बाजार मूल्य 27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट चुका है। एनवीडिया अब जेन्सन को पद से हटाने की तैयारी कर रही है।इस विवाद के कारण एनवीडिया के शेयरों में लगातार दबाव देखा गया है और कंपनी बाजार पूंजीकरण के मामले में माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है। जेन्सेन हुआंग की नेटवर्थ भी दो दिनों में करीब 15 अरब डॉलर कम हुई है।