एनवीडिया जासूसी का मामला एफबीआई पहुंचा
मुंबई [महा मीडिया]
अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया से जुड़े विवाद में नया मोड़ आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि देश की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है।इस घटनाक्रम ने अमेरिका के टेक्नोलॉजी सेक्टर के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। एफबीआई के अलावा एनवीडिया ने भी मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि एनवीडिया की गोपनीय जानकारी या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है। एनवीडिया जासूसी मामले में अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग पर चीन से जुड़ी एक महिला के साथ संबंधों और संभावित जासूसी के घेरे में आने का आरोप लगा है।