अनिवार्य ग्रामीण सेवा न देने वाले 208 डॉक्टरों को नोटिस जारी
भोपाल [महामीडिया] कर्नाटक में एक साल की अनिवार्य ग्रामीण सेवा के लिए पंजीकरण न करने वाले कुल 208 एमबीबीएस छात्रों को सरकार की ओर से नोटिस मिले हैं और उन्हें प्रत्येक पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
जुर्माना 30 दिनों के भीतर न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुसार यदि मेडिकल छात्र ग्रामीण सेवा से चूक जाते हैं तो उन्हें सरकार को 15 लाख रुपये का दंड राशि का भुगतान करना आवश्यक है।