नवीनतम
म.प्र.में 1.66 लाख से अधिक किसान सम्मान निधि से बाहर
भोपाल [महामीडिया] फरवरी 2019 में मोदी सरकार ने किसानों को दो-दो हजार रुपए की तीन किश्तों में सालाना 6 हजार रुपए देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त 6 हजार रुपए देना शुरू किया था। इस तरह किसानों को सालाना कुल 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। म. प्र. में डेढ़ लाख से अधिक किसान इस योजना से बाहर हो गए हैं।पिछले तीन सालों में राज्य के 1.66 लाख से अधिक किसान इस योजना की सूची से बाहर हो गए हैं। इसका सीधा असर राज्य को मिलने वाली आर्थिक सहायता पर भी पड़ा है।