व्हाट्सएप में संदेश शेड्यूल करने की सुविधा शुरू
भोपाल [महामीडिया]
WhatsApp ने Scheduled Messages फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है जिससे आप किसी भी मैसेज को 10 मिनट से लेकर 14 दिन (2 हफ्ते) बाद के समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। यह फीचर पर्सनल और ग्रुप दोनों चैट्स में काम करता है। मैसेज भेजने के लिए आप 10 मिनट बाद से 14 दिन तक की तारीख और समय चुन सकते हैं।टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ फोटो, वीडियो और लिंक भी शेड्यूल किए जा सकते हैं।तय समय पर मैसेज अपने आप चला जाता है भले ही आपका फोन स्विच ऑफ हो या इंटरनेट बंद हो। पाने वाले को मैसेज सामान्य मैसेज की तरह ही दिखता है उन्हें यह नहीं पता चलता कि यह शेड्यूल किया गया था।