म प्र.में एमडी और एमएस की काउंसलिंग 23 फरवरी से
भोपाल [महामीडिया] म प्र. में एमडी और एमएस काउंसलिंग 2025–26 के तहत स्ट्रे वैकेंसी राउंड की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया कोटा की स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग के बाद शेष बची सीटों पर राज्य स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 23 और 24 फरवरी तक शेष रिक्त सीटों का प्रकाशन किया जाएगा। इसी अवधि में पात्र अभ्यर्थी डीएमई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए अपनी पसंद के कॉलेजऔर विषय के विकल्प भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 24 फरवरी की रात 11:59 बजे तक पूरी करनी होगी।