म.प्र.पुलिस पदोन्नति मामले में गड़बड़ियों का खुलासा

म.प्र.पुलिस पदोन्नति मामले में गड़बड़ियों का खुलासा

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.पुलिस पदोन्नति मामले में हुई गड़बड़ियों पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। रिव्यू डीपीसी के बाद 78 निरीक्षकों और 83 उप निरीक्षकों के प्रमोशन निरस्त कर उन्हें उनके पुराने पद पर रिवर्ट कर दिया गया है। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को इससे जुड़े आदेश जारी किए। यह कार्रवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी प्रमोशन सूची के बाद सामने आई करीब 6 हजार शिकायतों की जांच के बाद हुई है। पुलिस मुख्यालय की जांच में अब तक करीब 1100 मामलों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में प्रमोशन निरस्तीकरण की कार्रवाई और बढ़ सकती है। जांच में अब तक करीब 1100 मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पीएचक्यू को लिखकर दिया कि उन्हें प्रमोशन नहीं चाहिए। इससे संकेत मिल रहे हैं कि रिव्यू डीपीसी की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। जांच पूरी होने के साथ दूसरे पदों पर जारी प्रमोशन आदेशों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें