छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में एक साथ आयकर का छापा

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में एक साथ आयकर का छापा

भोपाल [ महामीडिया] 

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने आज बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है। यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के आधार पर की जा रही है।इन टीमों ने बुधवार सुबह एक साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों और प्रतिष्ठानों में हलचल मच गई। रायपुर में रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह क्षेत्र में भी छापेमारी की सूचना है। विभाग की टीमें संबंधित दस्तावेजों, कारोबारी लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की सूचना पर की जा रही है। इसमें रायपुर और रायगढ़ स्थित बर्बरीक कंपनी , सन स्टील, और रायगढ़ इस्पात के दफ्तरों व उनके मालिकों (जैसे श्रवण अग्रवाल और कमल अग्रवाल) के ठिकानों पर दबिश दी गई है।

 

सम्बंधित ख़बरें