म.प्र. में गौ पालकों को पुरुस्कृत किया जायेगा

म.प्र. में गौ पालकों को पुरुस्कृत किया जायेगा

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक गायों की पहचान करने तथा पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से उन्नत देशी नस्ल की गायों के पालन एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ पशुपालकों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। योजना के तहत सभी वर्गों के पशुपालक पात्र होंगे। ऐसे पशुपालक जिनकी गाय प्रतिदिन 6 लीटर या उससे अधिक दूध देती है प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकेंगे। श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गाय के पशुपालक को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें