वेब सुरक्षा प्रमाणपत्रों की गहन जांच शुरू
मुंबई [महा मीडिया]
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बेंगलुरु स्थित ‘ई-मुद्रा’द्वारा जारी वेब सुरक्षा प्रमाणपत्रों से जुड़ी ‘प्राइवेट की’ के लीक होने की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि उसने इस घटना को “गंभीरता से” लिया है और वह इस मामले की जांच करेगा। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस घटना को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतीय प्रमाणन कंपनी ईमुद्रा द्वारा जारी किए गए 8 सुरक्षा प्रमाणपत्रों में निजी सुरक्षा कुंजियों से जुड़ी गंभीर तकनीकी खामी सामने आई है।