नवीनतम
एचएसबीसी के वित्तीय सहायता केंद्र केवल तीन शहरों से संचालित होंगे
भोपाल [ महा मीडिया] एचएसबीसी अपने वित्तीय सहायता कार्यों को केवल तीन जगहों से चलाएगा। इस बदलाव के तहत बैंक ने अपने कर्मचारियों से बेंगलूरु, गुरुग्राम और चेन्नई में जाकर कामकाज संभालने के लिए कहा है। लंदन के इस बैंक ने कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के कर्मचारियों से इन शहरों को जाने के निर्देश दिए हैं। बैंक अपने वित्तीय सहायता कार्यों को चेन्नई, गुरुग्राम और बेंगलूरु में केंद्रित कर रहा है जबकि अन्य जगहों से कार्य धीरे-धीरे समेटे जा रहे हैं। यह पुनर्गठन भारत में बैंक के वैश्विक क्षमता केंद्रों के भीतर केवल वित्त से जुड़े कार्यों तक ही सीमित है। एचएसबीसी एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा समूह है जिसका मुख्यालय लंदन में स्थित है। इसकी स्थापना 1865 में हांगकांग में हुई थी।