एचडीएफसी बैंक में कर्मचारियों की संख्या तीन हज़ार घटी

एचडीएफसी बैंक में कर्मचारियों की संख्या तीन हज़ार घटी

भोपाल [महामीडिया] 

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने कर्मचारियों की संख्या में 3,343 की कटौती की है। इस प्रकार उसके कर्मचारियों की कुल संख्या घटकर 2.11 लाख रह गई है। पिछले नौ वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है क्योंकि देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक प्रौद्योगिकी के उपयोग और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में तेजी से अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है। इससे पहले ऐ​क्सिस बैंक ने प्रौद्योगिकी में अपने निवेश के कारण उत्पादकता में हुए सुधार को देखते हुए वित्त वर्ष 2026 में कर्मचारियों की संख्या में करीब 3,100 की कटौती की थी।

सम्बंधित ख़बरें