एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक ने वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाया
भोपाल [ महामीडिया]
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे बड़े बैंकों ने हाइब्रिड वर्किंग मॉडल अपनाना शुरू कर दिया है। वहीं एक्सिस बैंक, सिटीबैंक और कई विदेशी बैंक हाइब्रिड मॉडल को पहले से जारी रखे हुए हैं। पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से मितव्ययिता उपाय अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने को कहा था। एचडीएफसी बैंक ने बिजनेस और कॉरपोरेट सपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन तक वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था फिलहाल 30 दिनों के लिए लागू की गई है जिसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।इंडसइंड बैंक भी चुनिंदा टीमों में सफल प्रयोग के बाद कई विभागों में रोस्टर आधारित वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था का विस्तार कर रहा है। स्टेट बैंक ने अभी इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया है। स्टेट बैंक के पास हाइब्रिड वर्किंग लागू करने की पूरी क्षमता है लेकिन इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।