तोतापुरी आम उत्पादक किसानों की समस्या समाधान के लिए दिशा निर्देश जारी
भोपाल [ महा मीडिया]
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के तोतापुरी आम उत्पादक किसानों की लगातार गिरती आय और मंडियों में फलों के दाम टूटने की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए तोतापुरी आम की खेती, खरीद, प्रोसेसिंग और बाजार व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं पर केवल रिपोर्ट तैयार कर फाइल बंद नहीं होगी बल्कि नीति, तकनीक और बाजार के स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस वर्ष तोतापुरी आम की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण प्रोसेसिंग इकाइयों द्वारा समय पर खरीद नहीं करना तथा वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव रहा है।