गूगल अंतरिक्ष में एआई डाटा सेंटर बनाएगा

गूगल अंतरिक्ष में एआई डाटा सेंटर बनाएगा

जयपुर [ महा मीडिया] 

गूगल अब डाटा सेंटर को पृथ्वी से बाहर ले जाने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी कंपनी अपने प्रोजेक्ट सनकैचर के तहत अंतरिक्ष की कक्षा में एआई कंप्यूटिंग की संभावनाओं का परीक्षण करेगी।इसके लिए अंतरिक्ष में परिक्रमा कर रहे उपग्रहों में गूगल के ट्रिलियम टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाएंगे। कंपनी अगले माह पहला आर्बिटल टेस्ट करने जा रही है। स्पेसएक्स के रॉकेट के जरिये एक अक्टूबर को प्रोटोटाइप उपग्रह लांच किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग को सुरक्षित,व्यावहारिक तरीके से संचालित किया जा सकता है या नहीं। 

सम्बंधित ख़बरें