गूगल और स्टेट बैंक ने मिलकर नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

गूगल और स्टेट बैंक ने मिलकर नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

भोपाल [ महा मीडिया]
गूगल और स्टेट बैंक ने मिलकर एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसका नाम Google Pay Flex SBI Card है। कंपनी का दावा है कि इस कार्ड से रोजमर्रा के खर्च पर एक साल में ₹18,000 तक के रिवॉर्ड कमाए जा सकते हैं। इसके अलावा बिल को EMI में बदलने की सुविधा और पूरे कार्ड को Google Pay ऐप से मैनेज करने का विकल्प भी मिलेगा।कार्ड का रिवॉर्ड प्रोग्राम रोजमर्रा के खर्च को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें किराने की खरीदारी, बिजली-पानी और दूसरे यूटिलिटी बिल, यात्रा की बुकिंग, ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग के साथ-साथ कई अन्य मर्चेंट पेमेंट पर भी रिवॉर्ड मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें