म.प्र. की लाडली बहनों को कल राशि जारी होगी
भोपाल [ महा मीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 19 अगस्त को मैहर जिले से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। रक्षाबंधन के इस शगुन के तौर पर महिलाओं को नियमित 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे जिससे कुल 1750 रुपये सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होंगे।