ATM में नकदी संकट
भोपाल [ महामीडिया]
वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों से एटीएम में नकदी भरने में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। विभाग ने बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को भेजे ईमेल में बैंकों से अनुरोध है कि वह इस मामले की जांच करें और अपनी राय दें। इसमें नकदी भरने में आ रही दिक्कतों के कारण यदि कोई हों और उन्हें दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदम शामिल हों। एटीएम उद्योग ने पिछले सप्ताह भारतीय बैंक संघ को आगाह किया था कि नकदी की उपलब्धता समस्या बनती जा रही है और देश भर में एटीएम सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।