तमिलनाडु और केरल के ग्यारह ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे
भोपाल [ महा मीडिया] प्रवर्तन निदेशालय ने आज बुधवार को तमिलनाडु और केरल में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भारत लजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी और उसके प्रमोटर आर. प्रेमकुमार के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है । आरोप है कि प्रेमकुमार ने सोसायटी में लोगों की जमा करोड़ों रुपए की रकम अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई। प्रेमकुमार पर कांचीपुरम में करीब 500 एकड़ जमीन पत्नी के नाम पर खरीदने का भी आरोप है।