एलन मस्क बने दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर'

एलन मस्क बने दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर'

नई दिल्ली (महामीडिया): मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक नया इतिहास रच दिया है. उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी 'स्पेसएक्स' (SpaceX) अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है. बाजार में कदम रखते ही कंपनी के शेयरों में भारी उछाल आया, जिससे एलन मस्क दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर' (लाख करोड़पति) बन गए हैं. मशहूर बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति अब बढ़कर लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 92 लाख करोड़ रुपये) हो गई है । स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत शुरुआती तौर पर 135 डॉलर तय की गई थी. लेकिन जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़ मच गई. शेयर 11% की बढ़त के साथ 150 डॉलर पर खुले और देखते ही देखते 166.90 डॉलर तक पहुंच गए. दिन के अंत में यह शेयर करीब 23% की बढ़त के साथ बंद हुए. इस तेजी के कारण स्पेसएक्स कंपनी की कुल कीमत 2.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 175 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई है।
 

सम्बंधित ख़बरें