कच्चा तेल आज से 13 प्रतिशत सस्ता हुआ
भोपाल [ महामीडिया] ईरान के होर्मुज रूट को कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोलने की घोषणा के बाद के बाद कच्चा तेल 13% सस्ता हुआ है। दाम करीब 13 डॉलर गिरकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। एक दिन पहले क्रूड ऑयल की कीमत 99.39 डॉलर प्रति बैरल थी। 9 मार्च को दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे।तब से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। तेल सस्ता होने से अब यह आशंकाएं भी खत्म हो गई हैं।