सीबीआई के छह अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही शुरू

सीबीआई के छह अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही शुरू

भोपाल [ महा मीडिया] 

दिल्ली हाई कोर्ट ने अदालत में झूठा बयान देने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के छह अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है।हाई कोर्ट ने संबंधित विशेष न्यायाधीश को सीबीआई अधिकारी सुशील दीवान, विनीत विनायक, अमित कुमार, रमन त्यागी, प्रेम कुमार गौतम और मो आजाद के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों में भारतीय दंड संहिता में धोखाधड़ी से झूठा दावा करने के लिए सजा के तहत अपराधों का उचित आधार है।

सम्बंधित ख़बरें