सॉफ्टवेयर खरीदी के मामले को लेकर म.प्र.में विवाद गहराया
भोपाल [ महामीडिया]म.प्र. पुलिस मुख्यालय द्वारा ढाई करोड़ रुपये से दो अलग-अलग तरह के सॉफ्टवेयर खरीदी को लेकर वित्त विभाग ने कड़ी आपत्ति की है। विभाग ने गृह विभाग से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है। इसमें पहला यह है कि वित्तीय अधिकार नियम के अंतर्गत डीजीपी को सॉफ्टवेयर खरीदी के अधिकार नहीं हैं फिर किस नियम के अंतर्गत खरीदी की गई उसका विवरण दें। दूसरा यह कि जब डीजीपी को अधिकार नहीं हैं तो क्या गृह विभाग से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति ली थी । तीसरा किस बजट शीर्ष से सॉफ्टवेयर खरीदा गया है। चौथा यह कि सॉफ्टवेयर की खरीदी एक तकनीकी विषय है।इस तरह सॉफ्टवेयर खरीदी के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है।