इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार वृद्धि

इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  रिपोर्ट के मुताबिक इस साल तीन लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री इस साल हो सकती है। भारत में अभी तक 2026 में 1.5 लाख के करीब ईवी का रजिस्‍ट्रेशन हो रहा है। पिछले चार महीनों के दौरान देश में ईवी वाहनों के हर महीने रजिस्‍ट्रेशन का औसत 27 हजार यूनिट के आस पास हो रहा है। ईवी वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी का बड़ा कारण लगातार नए वाहनों को लॉन्‍च किया जाना भी है। बीते दो सालों के दौरान देश में इस सेगमेंट के वाहनों की संख्‍या दो गुनी तक हो चुकी है। वहीं 15 लाख रुपये से कम कीमत वाली ईवी कारों की संख्‍या अगले वित्‍तीय वर्ष तक 35 लाख  तक पहुंच सकती है।

सम्बंधित ख़बरें