सीबीएसई ने 19 ऑनलाइन कोर्स प्रारम्भ किये
भोपाल [ महा मीडिया]
सीबीएसई ने 19 ऑनलाइन कोर्स प्रारम्भ कियेकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी के बार मे जानकारी के लिए 19 नए कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए है। स्टूडेंट्स बिना किसी फीस के आधुनिक तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इस कोर्स का नाम AI कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम है। इन कोर्सेस के जरिए छात्र स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ AI, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य नई तकनीकों की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे ।