बुरहानपुर के ‘केला’ को मिला जीआई टैग

बुरहानपुर के ‘केला’ को मिला जीआई टैग

भोपाल [ महामीडिया] बुरहानपुर जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिले के प्रसिद्ध केले को भौगोलिक संकेतक टैग प्राप्त हुआ है। बुरहानपुर जिले में केले की खेती का इतिहास वर्ष 1960 के आसपास से जुड़ा हुआ है। जिले की अनुकूल जलवायु, उपजाऊ भूमि एवं विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां उत्पादित केला अपने विशिष्ट स्वाद, आकर्षक रंग एवं उच्च गुणवत्ता के लिए देश-प्रदेश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी विशेष पहचान रखता है । जिले में वर्तमान में लगभग 18,640 किसान केले की खेती से जुड़े हुए हैं। जिले में कुल 26,120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की खेती की जा रही है, जिससे लगभग 18,28,400 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। बुरहानपुर केले की मांग देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है। जीआई टैग मिलने से बुरहानपुर के केले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्राप्त होगी। इससे किसानों एवं व्यापारियों को कई लाभ मिलेंगे। उत्पाद की ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी। किसानों को उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।

सम्बंधित ख़बरें