अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने वाला बिल पास
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों जिसमें भारत और चीन शामिल हैं पर 100% तक टैरिफ लगाने का बिल पास कर दिया है। अमेरिकी सीनेट ने 7 अगस्त को यह महत्वपूर्ण बिल पास किया है ।अमेरिकी सीनेट के इस फैसले से भारत की चिंता बढ़ सकती है हालांकि टैरिफ अभी लागू नहीं हुआ है और बिल को आगे प्रतिनिधि सभा से भी मंजूरी लेनी होगी। यह बिल 86-11 के भारी बहुमत से पास हुआ इसे रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तैयार और समर्थन किया था ।यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति (वर्तमान में डोनाल्ड ट्रंप) को अधिकार देता है कि वह रूस के तेल और गैस के सबसे बड़े खरीदार देशों- चीन, भारत, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया- से आने वाले सामानों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकें।