एचडीएफसी बैंक के प्रबंध संचालक बने बागची

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध संचालक बने बागची

भोपाल [ महा मीडिया] एचडीएफसी बैंक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंक को नया एमडी और सीईओ मिल गया है। रिजर्व बैंक  ने अनूप बागची को एचडीएफसी बैंक का नया एमडी और सीईओ बनाने की अनुमति दे दी है। वह शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे और 27 अक्टूबर 2026 से बैंक की कमान संभालेंगे। अनूप बागची को तीन साल के लिए एमडी और सीईओ बनाया जाएगा। उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2029 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति पर बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी भी ली जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें