म.प्र. में साइबर सुरक्षा अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा

म.प्र. में साइबर सुरक्षा अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा

भोपाल [ महामीडिया] राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज साेमवार को आयोजित ‘स्ट्रेंथनिंग साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क फॉर स्टेट डेटा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बदलते डिजिटल दौर में डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर साइबर खतरों की पहचान, उनके अध्ययन और प्रभावी समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से सरकारी डेटा को सुरक्षित रखने के साथ-साथ साइबर अटैक की रोकथाम के लिए उन्नत तकनीकों पर शोध किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें