म.प्र.में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘गोरस मोबाइल ऐप’ विकसित

म.प्र.में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘गोरस मोबाइल ऐप’ विकसित

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए ‘गोरस मोबाइल ऐप’ विकसित किया है जो पशुपालकों को उनके पशुओं के संतुलित आहार प्रबंधन की वैज्ञानिक और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह ऐप पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ दूध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद करेगा जिससे पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।  तकनीक के उपयोग से पारंपरिक पशुपालन प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा और किसान अधिक लाभ कमा सकेंगे। यह ऐप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। पशुपालक इसे अपने मोबाइल में आसानी से डाउनलोड कर उपयोग कर सकेंगे। यह ऐप पूरी तरह हिंदी भाषा में विकसित किया गया है और इंटरनेट के बिना भी काम करने में सक्षम होगा।

सम्बंधित ख़बरें