लीलावती ट्रस्ट में हजार करोड़ के घोटाले को लेकर विवाद गहराया

लीलावती ट्रस्ट में हजार करोड़ के घोटाले को लेकर विवाद गहराया

मुंबई [महामीडिया] मुंबई का लीलावती ट्रस्ट  हाल ही में 1,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपों के बाद विवादों में आ गया है। 17 लोगों के खिलाफ FIR  दर्ज कराई गई हैं जिसमें सात पूर्व ट्रस्टी, उपकरण आपूर्तिकर्ता और विक्रेता शामिल हैं । जिन पर पिछले दो दशकों में 1,250 करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन करने का आरोप है । प्रशांत मेहता लिलावती किर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट के स्थायी ट्रस्टी जो बांद्रा में लिलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर चलाता है ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर स्थायी ट्रस्टी राजेश मेहता, अस्पताल के पूर्व कार्यकारी निदेशक और पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबि‍र सिंह और अन्य पर अस्पताल को अस्थिर करने के लिए एक तख्तापलट रचने और ट्रस्ट की ₹100 करोड़ की निधि गड़बड़ाने का आरोप लगाया है। स्थायी ट्रस्टी प्रशांत और राजीव मेहता ने अपने भाई राजेश मेहता, सिंह और अस्पताल के पांच पूर्व कर्मचारियों पर धन का गबन, जालसाजी, आपराधिक धमकी और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत अपराध करने का आरोप लगाया है।

सम्बंधित ख़बरें